By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : August 14, 2025 12:57 PM IST
Medically Verified By: Dr. Chandni Jain Gupta
Hair Fungal Infection:बारिश का मौसम जहां चारों तरफ हरियाली और ताजगी लेकर आता है, वहीं ये बालों के लिए कई तरह की मुश्किलें भी पैदा कर देता है। दरअसल, बारिश का पानी अकसर प्रदूषित होता है, जिसमें बैक्टीरिया और फंगल मौजूद रहते हैं। ये स्कैल्प पर जमा होकर खुजली, जलन और फोड़े-फुंसी जैसी परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। खासकर, अगर बाल लंबे समय तक गीले रहें और समय पर धोकर सुखाए न जाएं, तो इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
सिर्फ इतना ही नहीं, गीले बालों को सही तरीके से न सुखाने से वे कमजोर पड़ने लगते हैं और टूटने-झड़ने लगते हैं। अगर बारिश का पानी एसिडिक हो, तो यह सीधे जड़ों को नुकसान पहुंचाकर बालों को पतला और बेजान बना सकता है। ऐसे में, इस मौसम में हेयर हाइजीन और सही केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है। The Healthsite.com से बातचीत में डर्माटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता ने बताया कि किस तरह मॉनसून में बालों को फंगल इंफेक्शन से बचाया जा सकता है।