By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 2, 2024 4:10 PM IST
Period Frequently Reason: महीने में 2 बार पीरियड्स होना बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इससे पहले कि हम महीन में दो बार पीरियड्स क्यों आते हैं इसके पीछे के कारणों की बात करें उससे पहले हमें 'पीरियड्स साइकल' को समझना होगा. Average menstrual cycle लगभग 28 दिनों तक चलता है, हालांकि यह 21 से 35 दिनों तक हो सकता है जिसे नॉर्मल माना जाता है।
एक महीने में दो बार पीरियड्स का होने के पीछे हार्मोनल डिसबेलेंस हो सकता है। ये समझना जरूरी है कि हार्मोनल असंतुलन तनाव, किसी मेडिकल कंडीशन और लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा एक्सरसाइज, थायरॉइड की गड़बड़ियां, यूटेराइन फाइब्राइड्स या कुछ दवाइयों का असर।