By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Condom: फ्रांस की सरकार ने ऐसी स्कीम की घोषणा कर दी है कि उस योजना की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। दरअसल, फ्रांस की सरकार नए साल यानी 1 जनवरी से 18-25 साल के युवाओं को फ्री में कंडोम बाटने वाली है। इससे यौन रोगों के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे गर्भनिरोधक क्रांति बताया है। उन्होंने कहा है कि युवा फार्मेसियों से फ्री में कंडोम ले सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी गर्भनिरोधक वहां फ्री था, लेकिन 18 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों को ही इस स्कीम का लाभ मिल पाता था। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक ट्वीट में बताया है कि इस स्कीम के अलावा भी दूसरे स्वास्थ्य उपाय साथ-साथ चलेंगे।