By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Healthy Foods For Dogs: डॉग्स को सबसे वफादार और प्यारा साथी माना जाता है। हम सब अपने डॉगी को फैमिली मेंबर की तरह ट्रीट करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि उनकी हेल्थ का सही से ध्यान रखा जा रहा है या नहीं? चलिए, आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान, सस्ते और हेल्दी फूड ऑप्शंस, जो आपके डॉगी को हेल्दी और खुश रखेंगे। सबसे पहले है सोयाबीन की बड़ी! यह प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। इसे पानी में भिगोकर हल्का पकाएं और पनीर या रोटी के साथ मिक्स करके अपने डॉगी को दें। अगर आप मीट या महंगे डॉग फूड नहीं खरीदना चाहते, तो यह एक बढ़िया ऑप्शन है।
डॉग्स को पनीर या चीज़ बहुत पसंद होता है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर होता है, जो उनके हड्डियों को मजबूत और बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। आप उन्हें कच्चा या हल्का पका हुआ पनीर खिला सकते हैं।