By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Strong Digestion Tips: पेट के खराब होने का मतलब है की अनेक बिमारियों का आगमन होना। इसलिए हमारा पेट का दुरुस्त होना ज़रूरी है। पेट में ब्लोटिंग, गैस, अपच और एसिडिटी सबसे आम समस्याएं हैं जिसका सामना हमें आयेदिन करना पड़ता है। दरअसल हम भारतियों को मसालेदार खाना बहुत पसंद होता है। जिसके कारण हमें पेट की इन समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में हमें पता होना चाहिए की हम अपने पेट को कैसे साफ कर सकते है। जिससे हमारा पाचन तंत्र सुचारु रूप से काम कर सके। इंटेस्टाइन साफ होने पर शरीर के सारे टॉक्सिन निकाल जाते है।
हर्बल टी-
हर्बल टी पीने से हमारा पाचन तंत्र बिल्कुल साफ हो जाता है। हर्बल टी में साइलियम, एलोवेरा, मार्शमैलो रूट जैसी कुछ रेचक जड़ी-बूटियां होती है जो मल त्याग को नियमित और कब्ज का इलाज करने में मदद कर सकती हैं।
गर्म पानी-
गर्म पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है, यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पेट साफ करता है। दरअसल गर्म पानी हमारे सिस्टम को डिटॉक्स करने मदद करता है, और पेट में ऐंठन को कम करता है।
फर्मेंटेड फूड्स-
दरअसल यह प्रोबायोटिक्स का एक प्राकृतिक स्रोत हैं जो अच्छे बैक्टीरिया से भरे रहते है। जो हमारे गट हेल्थ को सही रखते है। इसके
बैक्टीरिया मल त्याग को नियमित करने में मदद करते हैं। यह हमारे पेट का फूलना, सूजन, कब्ज और अन्य जठरांत्र संबंधी संक्रमणों को हमसे दूर रखते हैं।
फाइबर-
फाइबर हमारे मल त्याग को बढ़ावा देता है। फाइबर से हमारा पेट तंदरुस्त रहता है। फाइबर हमारे पेट में प्राकृतिक खाद्य का काम करता है। साबुत अनाज, फल और सब्जियां, नट और बीज और अगर आहार में फाइबर भरपूर होता है, इसका सेवन आपको ज़्यादा मात्रा करना चाहिए।