Piles Home Remedies: बवासीर यानी पाइल्स में मलद्वार के आसपास सूजन, जलन और दर्द जैसी समस्याएं आम हैं। खासकर जब कब्ज बना रहता है, तो मल त्याग के दौरान यह दर्द और बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह ज़रूरी होती है, लेकिन कुछ घरेलू उपाय और डाइट से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है। सही खानपान न केवल पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि मल को नरम करके दर्द और जलन में भी आराम देता है।
कुछ सब्ज़ियां बवासीर में खासतौर से फायदेमंद मानी जाती हैं। जैसे मेंथी के पत्ते पाचन सुधारते हैं और कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। इन्हें सब्जी या पराठे में मिलाकर खाया जा सकता है। गाजर में घुलनशील फाइबर भरपूर होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है। इसे आप सलाद, जूस या सब्जी में शामिल कर सकते हैं। वहीं, पालक आयरन और फाइबर से भरपूर होता है, जो आंतों को साफ़ रखता है और जलन को कम करता है। इसे सूप, पराठे या सब्जी के रूप में खाया जा सकता है। ये सब घरेलू नुस्खे सस्ते, आसान और असरदार हैं, और नियमित रूप से अपनाने पर काफी राहत मिल सकती है।