By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Sperm Quality Tips: क्या आप जानते हैं? NHS के मुताबिक, हर 7 में से 1 कपल को प्रेग्नेंसी में परेशानी होती है, और इसमें आधे से ज्यादा मामलों में पुरुष फर्टिलिटी की समस्या होती है। आज के समय में स्पर्म काउंट घटने की समस्या दुनियाभर में तेज़ी से बढ़ रही है। लेकिन इसका समाधान नामुमकिन नहीं है।
WHO के अनुसार, एक हेल्दी स्पर्म काउंट 16 मिलियन प्रति मिलीलीटर या उससे ज्यादा होना चाहिए। अगर स्पर्म काउंट इससे कम है, तो प्रेग्नेंसी मुश्किल हो सकती है। स्पर्म को एग तक पहुंचने के लिए तैरना पड़ता है। WHO के मुताबिक, कम से कम 42% स्पर्म का एक्टिव मूवमेंट जरूरी है।
स्पर्म का स्ट्रक्चर बहुत मायने रखता है। कम से कम 4% स्पर्म का शेप नॉर्मल होना चाहिए। तभी वो एग को फर्टिलाइज़ कर पाएंगे। मोटापा स्पर्म क्वालिटी को प्रभावित करता है, क्योंकि यह टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म production को affects करता है। स्मोकिंग और अल्कोहल स्पर्म डीएनए को डैमेज कर सकते हैं। लैपटॉप गोद में रखना, टाइट कपड़े पहनना, और ज्यादा गर्मी में काम करना भी फर्टिलिटी घटा सकता है।