हार्ट से जुड़ी खतरनाक बीमारियों से बचना है तो बस फॉलो करें ये आसान टिप्स

यंग जनरेशन में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने सभी को चौंका दिया है। जानिए एक्सपर्ट से कि अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या जरूरी है। कहीं आपकी लाइफस्टाइल भी तो इसे इनवाइट नहीं कर रही?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : February 24, 2025 3:36 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Tushar Agrawal

Heart Diseases Prevention Tips: आजकल हार्ट अटैक सिर्फ उम्रदराज़ लोगों की समस्या नहीं रह गई, बल्कि यंग जनरेशन भी इसकी चपेट में आ रही है। डांस करते-करते, एक्सरसाइज या खेलते-कूदते अचानक गिरने और फिर जान जाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 20-30 साल के नौजवान, जो फिट दिखते हैं, वो भी इस खतरे से अछूते नहीं हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि गलत लाइफस्टाइल इसकी सबसे बड़ी वजह है—बाहर का तला-भुना खाना, देर रात तक जागना, स्ट्रेस, हाई बीपी, डायबिटीज, बढ़ता कॉलेस्ट्रॉल और मोटापा, ये सब मिलकर दिल को कमजोर बना देते हैं।

लेकिन सवाल ये है कि इससे बचा कैसे जाए? Cardiologist Dr. Tushar Aggarwal के मुताबिक हेल्दी हार्ट के लिए बैलेंस्ड डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और स्ट्रेस को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। जंक फूड की जगह हरी सब्जियां, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करें। रोज़ कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी करें और नींद पूरी लें। अगर परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास है या फिर किसी तरह की दिक्कत महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेने में देरी न करें।

Related Videos

Related News