महिलाओं की पीएमएस संबंधित समस्याएं दूर करे भद्रासन

इस आसन के नियमित अभ्यास से महिलाओं की सेहत होगी बेहतर।

महिलाओं की पीएमएस संबंधित समस्याएं दूर करे भद्रासन

Published by Shabnam Khan |Updated : December 22, 2015 11:27 AM IST

वीडियो स्रोत – The Health Site

महिलाओं को पीएमएस, कम ब्लीडिंग, ज्यादा ब्लीडिंग, हार्मोन असंतुलन होना, पॉलिसिस्टिक ओवरीज़ आदि समस्याएं अक्सर हो जाती हैं। अगर महिलाएं इन समस्याओं से बचना चाहती हैं तो उसके लिए वो भद्रासन का अभ्यास कर सकती हैं। बल्कि सही तरीका तो ये है कि महिलाओं को शुरू से ही, मीनोपॉज़ होने की उम्र तक भद्रासन का अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। ताकि उन्हें इन सब समस्याओं का कभी सामना ही न करना पड़े। इस आसन में पेट के बल लेटकर रिलैक्स करना चाहिए जिससे पेट पर दबाव पड़ता है और उस स्थान का तनाव रिलीज़ होता है। इसी तरह से पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को मिलाने से शरीर के निचले हिस्सों पर दबाव पड़ता है, जिससे कि इन स्थानों का तनाव भी रिलीज़ होता है, और लचीनापन बढ़ता है। यूट्रस को भी इससे फायदा पहुंचता है। इसे दिन के किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे खाने से पहले, या खाने के दो घंटे के बाद करना चाहिए। खाने के तुरंत बाद इस आसन का अभ्यास न करें। आइये जानें इस योग को करने का तरीका।

भद्रासन की विधि

  • सुखासन में बैठें और अपने पैर फैला लें।
  • अब पैरों को मोड़कर आपस में मिला लें। इस बात का ध्यान रखें कि पैरों के तले एक दूसरे को स्पर्श करते रहें।
  • हाथों को पैरों की उंगलियों के नीचे रखें।
  • इस दौरान अपनी कमर सीधी और पिंडली को ज़मीन पर रखें।
  • कुछ देर इस मुद्रा में रहकर शुरुआती मुद्रा में लौट आएं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


फिटनेस वीडियोView More

ब्यूटी वीडियोView More

डिज़ीज़ वीडियोView More

सेक्‍सुअल हेल्थ वीडियोView More

प्रेगनेंसी वीडियोView More

Health Calculator

लेटेस्‍ट आर्टिकल्‍स

अंगूर में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन पाया जाता है?

Angur Khane Ke Fayde In Hindi: अंगूर खाने में जितना स्वादिष्ट होता है शरीर के लिए उतना ही फायदेमंद भी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं अंगूर में कौन से विटामिन पाए जाते हैं?

शादी के बाद की जाने वाली ये गलतियां जिनके कारण जिनके कारण कम होने लगता है प्यार, नए कपल न करें इग्नोर

Relationship Problems: शादी के बाद नए-नए रिश्ते में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसके कारण आपसी प्रेम और सम्मान कम होने लगता है। इस लेख में हम आपको इसी प्रेम और सम्मान के बारे में बताएंगे।

गर्दन और कोहनी का कालापन हटाएंगे ये 5 घरेलू उपाय, सुबह-शाम करें इस्तेमाल

How to Remove Darkness: अगर आपके गर्दन या कोहनी पर कालापन जमा है तो आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा के निखार को बढ़ा सकते हैं।

महिलाओं में क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट डिजीज के रिस्क? डॉक्टर बता रहे हैं कौन से कारक हैं जिम्मेदार

Heart Problems in Women: आज के समय में हार्ट डिजीज का खतरा न सिर्फ पुरुषों को है, बल्कि महिलाओं में भी इसके मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस विषय पर भी चर्चा करना बहुत ही जरूरी है कि आखिर महिलाओं में हार्ट संबंधी समस्याओं के मामले क्यों बढ़ रहे हैं?

क्या हल्दी लगाने खत्म हो जाते हैं पिंपल्स? AIIMs के डर्मोटॉजिस्ट से बताई सच्चाई

kya haldi lagane se pimple thik hota hai: आप चेहरे पर हल्दी ये सोचकर लगा रहे हैं कि इससे पिंपल्स खत्म हो जाएंगे, तो रूक जाइए। पहले डॉक्टर से जान तो लीजिए हल्दी पिंपल्स पर काम करेगी या नहीं।

क्या थायराइड असंतुलन से बढ़ सकता है यूरिक एसिड? जानिए लक्षण और बचाव का तरीका

रिसर्च बताती है कि थायराइड हार्मोन का असंतुलन शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है, जिससे यूरिक एसिड का स्तर बढ़ या घट सकता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए तो यह गठिया (गाउट), जोड़ों के दर्द और किडनी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।