By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Anshumala | Published : August 8, 2019 7:05 PM IST
वजन कम करना आसान नहीं है इसके लिए कई तरीके अपनाना जरूरी होता है वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज, डायटिंग और योग जैसी कई चीजों को करना जरूरी होता है यह सब चीजें वजन कम करने में मददागर (Weight Loss Remedies) होती हैं इन सभी के साथ कुछ घरेलू उपायों की मदद (Weight Loss Remedies) से भी वजन कम किया जा सकता है
इन घरेलू उपायों की मदद से जल्दी फैट बर्न करने में मदद मिलती है और आसानी से वजन कम होता है। कुछ घरेलू उपायों (Weight Loss Remedies) की मदद से तीन हफ्तों में वजन कम किया जा सकता है। जानें, किन घरेलू उपायों (Weight Loss Remedies) की मदद से आप सिर्फ तीन सप्ताह में ही अपना वजन कम होता देख सकते हैं।
वजन कम करने के लिए यदि आप सेब का सिरका, ग्रीन टी, शहद और नींबू, एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं, तो काफी हद तक वजन घटाने के अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं।
सेब के सिरके में एसिटिक एसिड होता है जो शरीर में सूजन और मोटापे को कम करने में मदद करता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद होता है। ग्रीन टी कैचीन का स्रोत होती है, जो वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके लिए रोजाना दिन में 2-3 बार ग्रीन टी का सेवन करें।