हेल्दी रेसिपी – कर्ड राइस

हेल्दी रेसिपी – कर्ड राइस

लंच या डिनर में ट्राई करें ये डिश!

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:38 PM IST

[videoinfinite id='Bd-E2SnHhaE' height='400' width='600']

अक्सर ऐसा होता है कि तेल-मसालों वाला खाना खाकर ऊब होने लगती है। तब दिल चाहता है कि कुछ हल्का फुल्का मगर हेल्दी खाया जाए। ताकि पेट को आराम मिल सके। कर्ड राइस एक ऐसी ही डिश है। इसे बनाने में वक्त भी काफी कम लगता है लेकिन टेस्ट में ये लजवाब होती है। दही के बहुत से फायदे होते हैं, इसलिए ये डिश सिर्फ हल्की ही नहीं बल्कि हेल्दी भी होती है। तो आइये, जानें इसकी आसान रेसिपी।

सामग्री

250 ग्राम उबले चावल

1 कप दही

2 चम्मच तेल

1 चम्मच सरसों का तेल

1 चुटकी हींग

1 चम्मच उड़हद दाल

4-5 कड़ी पत्ते

2 सूखी मिर्च

नमक स्वादानुसार

धनिये की पत्ती

विधि

  • एक बाउल में उबले चावल और ठंडा दही मिलाएं।
  • इस मिक्सचर में स्वादानुसार नमक डाल कर मिला लें।
  • अब तड़के के लिए एक पैन लें, उसमें राई, हींग, उड़हद दाल, कड़ी पत्ते और सूखी लाल मिर्च डाल लें।
  • इस तड़के को चावल और दही में डालें।
  • ऊपर से हरा धनिया पत्तियां डालकर, पापड़ और अचार के साथ परोसें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: fame food/YouTube

चित्र स्रोत - Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News