By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST
सलाद खाना किसे अच्छा नहीं लगता लेकिन एक तरह के सलाद से सब बोर हो गए हैं। चलिये आपको एक ऐसे सलाद रेसिपी के बारे में बताते हैं जो इतालियन तो है लेकिन देसी रंग लिए हुए है- बीटरूट एण्ड कैरट सलाद । इस हेल्दी सलाद को आप मिनटों में बनाकर घर में सबके वेट को कर सकते हैं कंट्रोल।
सामग्री
2 बीटरूट उबला और कटा हुआ
2 गाजर उबली और स्लाइस की हुई
1 बड़ा चम्मच तिल भुने हुए
1 छोटा चम्मच जीरा भुना हुआ
½ छोटा चम्मच अदरक ग्रेट किया हुआ
½ छोटा चम्मच सी-सॉल्ट
2 बड़े चम्मच एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
1½ बड़े चम्मच विनेगार या सिरका
कुछ आइसबर्ग लेटस के पत्ते
कुछ रोमेन लेटस के पत्ते
विधि
• सलाद बनाने के लिए पहले ड्रेसिंग तैयार कर लें। इसके लिए ग्रेट किया हुआ अदरक, नमक, जीरा ओखली में डालकर मसल लें। उसके बाद ऊपर से तेल और सिरका डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• अब एक कटोरी में गाजर लें और ऊपर से ड्रेसिंग का मिश्रण डालकर मिलायें। फिर बीटरूट डालकर बाकी मिश्रण डालें और सबको अच्छी तरह से मिला लें।
• सलाद को परोसने के लिए एक सर्विंग प्लेट को लेटस के पत्तों से सजायें। उसके ऊपर सलाद को रखें। फिर भूना हुआ तिल छिड़क कर ठंडा करके सर्व करें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।