तिल वाले पालक आलू – हेल्दी रेसिपी

तिल वाले पालक आलू – हेल्दी रेसिपी

पालक की नई डिश ट्राई करना चाहेंगे?

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST

सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्ज़ियां खूब आती हैं। इन हरी सब्ज़ियों में ढेर सारा आयरन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई सारे पोषक तत्व होते हैं। ऐसी ही एक हरी पत्तेदार सब्ज़ी है पालक। पालक में ये सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए ये सेहत के लिहाज़ से काफी फायदेमंद होती है।  इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया हैं, जो हमारे आँखों की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। इसमें मौजूद फोलिक एसिड और कैल्शियम गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता है। सबसे ख़ास बात, पालक आयरन का अच्छा स्त्रोत हैं जो हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करता हैं और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इसलिए अगर आपको हीमोग्लोबिन की कमी हो तो इस मौसम में पालक ढेर सारी खाएं। पालक को कई तरीकों से बनाया जा सकता है। आलू-पालक, पालक-साग, पनीर-पालक। लेकिन ये सभी काफी आम सब्ज़ियां हैं। अगर आप पालक की कुछ ख़ास डिश बनाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी ही डिश ‘तिल वाले आलू पालक’।

सामग्री

भुने हुए तिल – 1बड़ा चम्मच

पालक – 2 गड्डी

छोटे आलू – 10

तेल – 2 चम्मच

ज़ीरा – 1 चम्मच

हींग – ¼ चम्मच

हरी मिर्च – 4

नमक – स्वादानुसार

हल्दी पाउडर – ½ चम्मच

धनिया पाउडर – 2 चम्मच

जीरा पाउडर – 1 चम्मच

दही – 2 चम्मच

विधि

  • एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके उसमें ज़ीरा और हींग डालें।
  • अब इसमें हरी मिर्च और कटे हुए आलू डालकर मिक्स करें।
  • नमक डालें और ढककर 2-3 मिनट तक पकाएं।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर और पालक डालकर मिलाएं।
  • ढककर कुछ देर तक और पकने दें।
  • अब इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और दही डालकर इसे मिलाएं।
  • अब आंच बंद करके भुने हुए तिल डालकर मिक्स करें, और गर्मागर्म परोसें।

चित्र स्रोत– Shutterstock Images

वीडियो स्रोत – Khana Khazana Official Channel/Youtube


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News