तवा पुलाव – हेल्दी रेसिपी

तवा पुलाव – हेल्दी रेसिपी

बनाएं ये अलग तरह का पुलाव।

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST

कई बार हमारे पास खाना बनाने के लिए ज्यादा टाइम नहीं होता। कई बार टाइम होता है तो कुकिंग का मन नहीं होता। ऐसे में कई लोग जंक फूड या बाहर से खाने की अनहेल्दी चीज़ें खा लेते हैं। इनसे शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी ख़ास डिश जो आसानी से कम वक्त में तैयार हो जाती है और सेहत के लिहाज़ से काफी अच्छी भी होती है। ‘तवा पुलाव’ में चावल के साथ-साथ कई सब्ज़ियां डाली जाती हैं, जिससे कि शरीर को कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स और प्रोटीन मिल जाते हैं। तवा पुलाव अपने आप में फुल मील है। तो आइये जानें इसकी रेसिपी।

सामग्री

उबले चावल – 3 कप

तेल – 2 चम्मच

ज़ीरा – 1 ½ चम्मच

बारीक कटा प्याज़ – 1

अदरक का पेस्ट - ½ चम्मच

लहसुन का पेस्ट - ½ चम्मच

कटे हुए टमाटर – 4

उबली और कूटी हुई हरी मटर – आधा कप

उबली और कटी गाजर – 1

पाव भाजी मसाला – 2 चम्मच

लाल मिर्च का पेस्ट - 1 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

बारीक कटी शिमलामिर्च – 1

बारीक कटे धनिया पत्ते – 2 चम्मच

नींबू का रस – 2 चम्मच

विधि

  • एक पैन में तेल डालकर गर्म करें।
  • इसमें जीरा डालें और उसे अच्छी तरह भून लें।
  • अब इसमें कटी हुई प्याज़ डालें। उसके बाद अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट और टमाटर डालें। सबको भून लें।
  • अब इसमें हरे मटर, उबला गाजर और पाव भाजी मसाला डालें।
  • ऊपर से थोड़ा सा पानी भी डालें और करीब 2-3 मिनट तक पकाएं।
  • इसमें उबले चावल डालें और मिलाएं।
  • अब ऊपर से नमक, हरी शिमला मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस और थोड़ा पानी डालकर तेज़ आंच पर कुछ देर के लिए पकाएं।
  • तवा पुलाव तैयार है, इसे गरमागरम सर्व करें ।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News