राजमा के कबाब – हेल्दी रेसिपी

राजमा के कबाब – हेल्दी रेसिपी

क्या आपने बनाए हैं ऐसे शामी कबाब?

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST

राजमा भारत में काफी लोकप्रिय हो चुका है। राजमा-चावल तो ख़ासतौर पर पसंद किया जाता है। राजमा सेहत के लिहाज़ से काफी पौष्टिक बींस हैं। इसमें फाइबर पाया जाता है, इसलिए ये कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है। राजमा में कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। डाइबिटीज़ के मरीज़ों द्वारा इसे खाने से ब्लड ग्लूकोज़ लेवल नहीं बढ़ता। साथ ही, राजमा मेंअच्छी क्वालिटी का कार्बोहाइड्रेट और लीन प्रोटीन पाया जाता है, जो इसे बहुत हेल्दी बनाता है।इसलिए राजमा को अपनी डायट में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। अगर आप इसकी कोई नई डिश ट्राई करना चाहें तो हम आपके लिए लाए हैं एक ख़ास और मज़ेदार राजमा डिश ‘राजमा के कबाब’।

सामग्री

उबले राजमा – 2 कटोरी

उबले आलू – ½ कटोरी

देशी घी – 1 ½ छोटा चम्मच

प्याज़ के लच्छे – गार्निशिंग के लिए

नमक – स्वादानुसार

पिसा ज़ीरा – आधा छोटा चम्मच

दूध में घुला केसर – 1 चम्मच

ब्रेड – 2 स्लाइज़

पिसी लौंग - ½

छोटा चम्मच

नींबू का रस  - 3 छोटे चम्मच

पिसी छोटी इलायची - ½ छोटा चम्मच

पिसी बड़ी इलायची - ½ छोटा चम्मच

कटे काजू – 2 छोटे चम्मच

बारीक कटा अदरक - 3 छोटे चम्मच

पुदीने के पत्ते – गार्निशिंग के लिए

बारीक कटी हरी मिर्च – 1 छोटा चम्मच

पिसी दालचीनी – आधा छोटा चम्मच

ब्रेड क्रम्स – 3 छोटे चम्मच

विधि

  • एक मिक्सर में आलू और राजमा डालकर पीस लें।
  • अब इसमें हरी मिर्च, नींबू का रस, ज़ीरा, लौंग, नमक, ब्रेड स्लाइज़, दालचीनी, बड़ी इलायची और छोटी इलायची डालकर मिक्स करें।
  • दूध में घुला केसर और काजू डालें।
  • तैयार मिक्सचर के गोल व चपटे कबाब बनाएं और फिर उन्हें ब्रेड क्रम्स में लपेटें।
  • पैन में थोड़ा सा घी डालकर कबाब सेक लें।
  • प्याज़ के लच्छे और पुदीने के पत्तों से गार्निश करके सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News