By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST
सर्दियों का मौसम आ चुका है और इस मौसम में पालक खूब आती है। ये एक हरी पत्तेदार सब्ज़ी है जिसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें मिनरल और विटामिन्स पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं। यह सब्ज़ी जितनी सस्ती है, स्वास्थ्य के लिहाज से उतनी ही गुणकारी भी है। पालक में एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है, जो दिल को रक्त की आपूर्ति धमनियों को नुकसान पहुंचाने वाली फ्री रैडिकल्स की सफाई करके करता है। इसमें मौजूद लुटिन (Lutein) और जीएक्सथिन (zeaxanthin) तत्व आंखों के लिए अच्छे होते हैं। ये तत्व एंटीऑक्सीडेंट क्षमता के साथ मोतियाबिंद और आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं को रोकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर से आंतों के जरिए भोजन को आसानी से पचाने में मदद मिलती है। अब जब ये सब्ज़ी इतनी गुणकारी है तो इसे बनाना और खाना तो ज़रूरी हो ही जाता है। इसी बात का ध्यान रखते हुए हम आपके लिए लाए हैं, पालक की एक ख़ास रेसिपी ‘पालक का सालन’।
सामग्री
तेल – 1 चम्मच
पालक – ½ किलो
ज़ीरा – 1 चम्मच
स्लाइज़ की हुई प्याज़ – 1
लाल मिर्च – 3
हल्दी - ½ चम्मच
कटा हुआ टमाटर – 1
बेसन – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
विधि
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।