मुरमुरा चिवड़ा – हेल्दी स्नैक रेसिपी

मुरमुरा चिवड़ा – हेल्दी स्नैक रेसिपी

टी टाइम हेल्दी स्नैक!

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST

हल्की भूख लगने पर उल्टे-सीधे स्नैक्स खाना, मोटापे का एक मुख्य कारण है। कई लोगों की आदत होती है कि हल्की भूख लगने पर वो हल्का खाने की बजाए, बर्गर, पिज़्ज़ा, चिप्स, फ्रेंच फ्राइज़, कुकीज़ जैसे अनहल्दी जंक फूड खाने लगते हैं। इनमें कैलोरी बहुत अधिक होती है। अगर आप अपनी सेहत को सही बनाए रखना चाहते हैं तो कोशिश करें कि जंक फूड से दूरी बनाकर चलें। हालांकि इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप भूखे रह जाएं, या स्नैक्स खाए ही नहीं। अगर आप स्नैक्स खाने के शौकीन हैं, तो हम आपको एक खास हेल्दी स्नैक की रेसिपी बताते हैं जिसे आप घर पर ही बना सकते हां। ‘मुरमुरा चिड़वा’ एक ऐसा हेल्दी स्नैक है जिसमें कैलोरी काफी कम और टेस्ट काफी ज्यादा होता है। इसे आप घर, ऑफिस या ट्रैवलिंग के दौरान खा सकते हैं।

सामग्री

मुरमुरे – 6 कप

तेल – 3 चम्मच

हींग – 1 चुटकी

राई – ¼ छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर – ½ चम्मच

हरी मिर्च (बीच से चीरा लगाकर) – 3

कड़ी पत्ते – 10-15

भुनी हुई चना दाल – ½ कप

सूखा नारियल (स्लाइज़ किया हुआ) – छोटा टुकड़ा

नमक – स्वादानुसार

मूंगफली के भुने दाने – ½ कप

विधि

  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
  • इस गर्म तेल में घी, राई, हींग, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता और हल्दी डालकर भूनें।
  • इसके बाद इसमें बारी-बारी से भुनी हुई चना दाल, सूखा नारियल, कुरमुरे, नमक और भुनी मुंगफली डालें।
  • इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर भुनें।
  • इसके बाद इसे ठंडा करके, किसी एयरटाइट डिब्बे में डालकर रखें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News