By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST
पूरी दुनिया में नाश्ते में सैंडविच और टोस्ट बड़े शौक से खाया जाता है। भारत में भी ऐग-टोस्ट, बटर-टोस्ट, आलू-टोस्ट, वेजिटेबल टोस्ट आदि काफी पसंद किये जाते हैं। इन्हें आप बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हैं, वो इन्हें काफी पसंद करते हैं। इस तरह के टोस्ट अगर कुछ सब्ज़ियों के साथ मिलाकर खाए जाएं तो काफी हेल्दी होते हैं। जो लोग रोज़ नाश्ते में टोस्ट खाते हैं वो कई बार इससे ऊब भी जाते हैं। अगर आप भी ऐसा महसूस कर रहे हैं तो हम आपको सिखाते हैं एक ख़ास ‘हैदराबादी टोस्ट’ बनाना। इसमें आलू, प्याज़, टमाटर का इस्तेमाल होता है जो इसे दिन की शुरूआत के लिए परफेक्ट नाश्ता बनाता है। आप चाहें तो इसे ब्राउन ब्रेड के साथ भी बना सकते हैं। परंपरागत रूप से इस टोस्ट में सेव डाला जाता है, लेकिन वो हेल्दी नहीं होता। अगर आप चाहें तो उसे न डालें, या बहुत कम मात्रा में ही डालें।
सामग्री
ब्रेड स्लाइज़ - 2
उबले और मसले हुए आलू - लगभग आधा कटोरी
बारीक कटी हुई प्याज़ - 1 छोटी
टमाटर - 1
बारीक सेव - लगभग आधा छोटा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया - 1 चम्मच
इमली की चटनी - 1 छोटा चम्मच
हरी चटनी - 2 छोटा चम्मच
कड़ी पत्ता - 4-5
बारीक कटी हुई हरी मिर्च - लगभग 1 छोटा चम्मच
मक्खन - लगभग 25 ग्राम
अदरक लहसुन का पेस्ट - लगभग 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
विधि
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।