हरे प्याज़ और आलू का परांठा – हेल्दी रेसिपी

हरे प्याज़ और आलू का परांठा – हेल्दी रेसिपी

हरे प्याज़ का बनता है परांठा भी!

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST

भारत में नाश्ते में परांठें खाने की परंपरा बहुत पुरानी है। खासतौर पर उत्तर और मध्य भारत में नाश्ते में परांठे बनाए और खाए जाते हैं। जैसा कि हम बार-बार बताते रहते हैं कि सुबह का नाश्ता सेहत के लिए कितना ज़रूरी होता है, वैसे ही ये बात भी समझना ज़रूरी है कि नाश्ता पौष्टिक भी होना चाहिए। इसलिए अगर आप नाश्ता सिर्फ प्लेन परांठों का करेंगे तो आपको अधिक पोषण नहीं मिल पाएगा। इसलिए क्यों न परांठों को अधिक पौष्टिक बनाकर खाया जाए? ऐसा ही एक ज्यादा पौष्टिक परांठा है ‘हरे प्याज़ और आलू का परांठा’। हरे प्याज़ में विटामिन सी और ए अधिकता में पाए जाते हैं।

सामग्री

कटे हुए हरे प्याज़ – 6

गेहूं का आटा – 1 ½ कप

कटी हुई हरी मिर्च – 2

अजवायन – ½ चम्मच

नमक – स्वादानुसार

उबले और मसले आलू – 2

लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच

कटा हुआ हरा धनिया – 2 चम्मच

दही – ¼ कप

तेल – 2 चम्मच

घी – आवश्यकतानुसार

विधि

  • एक बड़े बाउल में आटा,  हरा प्याज़ और उसकी पत्तियां, कुटी हुई अजवायन, नमक, हरी मिर्च, उबला आलू, लाल मिर्च पाउडर, कटा हुआ हरा धनिया, दही और पानी डालें, और इसका आटा गूंथ लें।
  • अब इसपर ऊपर से तेल लगाकर करीब 15 मिनट के लिए रख दें।
  • अब इसके पेड़े बनाकर, इसे बेल लें। आप सूखे आटे की मदद ले सकते हैं।
  • एक तवा गर्म करें और उसमें बेले हुए परांठे डालें।
  • दोनों तरफ घी लगाकर इसे सुनहरा होने तक सेंकें।
  • दही के साथ इन परांठों को गरमागरम सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News