चिकन कबाब – हेल्दी रेसिपी

चिकन कबाब – हेल्दी रेसिपी

इस तरह का कबाब बनाएं।

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST

चिकन प्रोटीन का सबसे अच्छा नॉन-वेजिटेरियन स्रोत माना जाता है। चिकन की डिशेज़ न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं बल्कि इसमें ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को बहुत तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। ये लीन मीट होता है जिसका मतलब है कि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और फैट यानी वसा कम होता है। प्रोटीन के अलावा, चिकन में फास्फोरस और कैल्शियम भी उच्च मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों की स्थिति सुधारता है। इसलिए अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो अपने खाने में चिकन को ज़रूर शामिल करें। चिकन को कई तरीकों से बनाया जा सकता है। हम आपके लिए चिकन की ख़ास डिश ‘चिकन कबाब’ की रेसिपी लाए हैं।

सामग्री

चिकन ब्रेस्ट्स (बोनलेस) – 8

प्याज़ – 3

बादाम का पेस्ट – ¼ कप

योगर्ट – ½ कप

कुटी काली मिर्च – 1 बड़ा चम्मच

अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

काला नमक - ¼ चम्मच

घी - ¼ कप

भुना मसाला पाउडर - 2½ चम्मच

भुना मसाला पाउडर के लिए सामग्री

सूखा धनिया – 2 बड़े चम्मच

हरी इलायची – 4

दालचीनी – 1 इंच का टुकड़ा

लौंग – 4

विधि

  • चिकन ब्रेस्ट को लंबा-लंबा काट लें। इन टुकड़ों को लकड़ी की तिल्लियों में लगा लें।
  • प्याज़ को प्री-हीटिड अवन में 180डिग्री पर 40-45 मिनट तक रोस्ट कर लें।
  • एक मिक्सी में रोस्ट प्याज़, बादाम पेस्ट, दही, कुटी काली मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, काला नमक, और भुना हुआ मसाला डालकर पीस लें और पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चिकन के टुकड़ों पर लगाएं और उसे करीब आधा घंटा मेरिनेट होने के लिए रख दें।
  • एक तवे को गर्म करके उसपर थोड़ा घी डालें।
  • अब इसमें चिकन स्टिक रखकर पकाएं।
  • इस चिकन स्टिक को दोनों तरफ से सुनहरा होने दें।
  • अब गरमागरम सर्व करें।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News