By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST
सर्दी के दिन आते ही कैबेज किचन की शोभा बढ़ाने लगते हैं। लेकिन जब भी आप कैबेज बनाते हैं बच्चे हो या बड़े नाक सिकुड़ लेते हैं। लंच हो या डिनर कैबेज बनाने से टेबल पर आने से कतराते हैं। हो गए न परेशान ! जबकि आप चाहते हैं कि सब इस मौसमी सब्ज़ी को चाव से खायें। तो आपकी मुश्किल हुई आसान, बनाइए बेक्ड स्टफ्ड कैबेज़ और बना दे सबका फेवरेट वेजटबल। कैबेज या बंदगोभी में जीरो कोलेस्ट्रॉल होने के कारण दिल के लिए अच्छा होता है। कैबज़ में विटामिन के होता है जो बच्चों के हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इसलिए इस हेल्दी और टेस्टी डिश को किसी भी टाइम में बनाइए और परिवार को हेल्दी बनाइए।
सामग्री
• 1 बंद गोभी
• 2 बड़े चम्मच उबले मटर
• 2 बड़े चम्मच कटा प्याज़
• 2 बड़े चम्मच कसा पनीर
• 3 बड़े चम्मच कटे टमाटर
• ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
• ¼ छोटा चम्मच हल्दी
• नमक स्वादानुसार
• ¾ छोटा चम्मच पिसा धनिया
• ½ छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च
• 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
• 2 बड़े चम्मच तेल
विधि
• एक कढ़ाही में तेल गर्म होने के बाद उसमें प्याज़, पिसा हुआ अदरक, लहसुन, गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, टमाटर और नमक डालकर पकायें।
• कुछ देर के बाद उसमें पनीर और मटर डालकर अच्छी तरह से मिला लें और उन्हें पकायें।
• उसके बाद इस मिक्सचर को पत्तागोभी या कैबेज में स्टफ करके पांच मिनट तक बेक करें।
• उसके बाद उसको स्लाइस में काटकर गरमागरम सर्व करें।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।