By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST
सोच रहे हैं कि ब्रेकफास्ट में नया क्या बनायें? वैसे तो ब्रेकफास्ट रेसिपी में बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं लेकिन उनमें से हेल्दी कुछ बनाना मुश्किल हो जाता है। चलिये आपकी मुश्किल करते हैं आसान। आज एक ऐसे डिश के बारे में बता रहे हैं आपको जो हेल्दी और पौष्टिकता से भरपूर है। बच्चे तो बच्चे बड़े भी वेजी पोच्ड अंडा को बड़े चाव से खायेंगे। अंडा और सब्ज़ी दोनों का गुण इसमें मिला है। इसके लिए सबसे अच्छी बात ये है कि इसको बनाने में ज्यादा समय और मेहनत देने की ज़रूरत नहीं है।
सामग्री
4 अंडा
1 बड़ा चम्मच वाइट विनेगार
10 पालक की पत्तियाँ
5 मशरूम कटे हुए
1 मध्यम आकार की बारीक कटी हुई प्याज़
नमक स्वादानुसार
1 ब्रेड लोफ़
6 चिकन सलामी कटी हुई (नॉन वेज़ वालों के लिए)
विधि
• सबसे पहले एक पैन में पालक, मशरूम, प्याज़ और नमक डालकर 4 मिनट के लिए पकायें।
• अब एक दूसरे पैन में पानी गर्म करें और उसके केंद्र में एक रिंग रखें। उसमें विनेगार डालने के बाद एक बाउल में दो अंडे फोड़ लें और उसको धीरे से उस पानी में रखकर कम आंच पर पकने दें।
• ब्रेड को स्लाइस में काट लें औेर सर्विंग प्लेट पर उन स्लाइज़ो को रखने के बाद ऊपर से सब्ज़ियाँ डालें।
• अब रिंग में से पोच्ड अंडे को चाकू के मदद से साइड से अलग करके निकाल लें और पोच्ड अंडे को चम्मच के मदद से सब्ज़ियों के ऊपर रखें।
• और फिर क्या गरमागरम इस रेसिपी का लुत्फ़ उठायें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock