पपीता अदरक का अचार: हेल्दी रेसिपी

पपीता अदरक का अचार: हेल्दी रेसिपी

शादी का मौसम है और आप बदहजमी से परेशान है? इस अचार को ट्राई करें!

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST

सर्दी हो या गर्मी का मौसम खाने की बोरियत को कम करके जाय़का लाने में अचार का क्या कहना। लेकिन अचार की बात आते हैं हेल्थ को लेकर ज्यादा सचेत रहने वाले लोगों के मुँह में पानी तो आता है लेकिन उसके स्पाइस के बारे में याद करते ही दिल को मारना पड़ जाता है। किसी का कैलोरी बढ़ जाता है तो किसी के फेस पर पिंपल्स आ जाते हैं। लेकिन आपको एक ऐसे अचार के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ हेल्दी है बल्कि शादी हो या फेस्टिव सीज़न में आपके हाजमे को ठीक रखने में भी बहुत काम आएगा। पपीता अदरक का अचार ऐसे दो चीजों से बना है जो पौष्टिकता से भरपूर होने के साथ-साथ कई बीमारियों में असरदार रूप से काम करता है। अदरक का कैरमिनीटिव (carminative) गुण बदहजमी का प्रॉबल्म कम करता है तो पपीता का एन्टीऑक्सडेंट, फाइबर और विटामिन सी का गुण कोलेस्ट्रॉल के साथ वेट को भी कंट्रोल करता है। और इस अचार की सबसे अच्छी बात ये है कि ये मिनटों में बन जाता है और आप इसको प्रीज़र्व करके भी रख सकते हैं।

सामग्री

1 कटोरी सरसों का तेल

2-3 छोटे चम्मच कलौंजी

1 कटोरी कच्चा पपीता

2 बड़े चम्मच कटा अदरक

1-2 बड़े चम्मच गुड़

1 छोटा चम्मच नमक

1 छोटा चम्मच सिरका

विधि

• पपीता अदरक का अचार बनाने के लिए एक पैन में तेल डालकर गर्म करें।

• तेल गर्म होने के बाद उसमें कलौंजी, कच्चा पपीता, अदरक और गुड़ डालकर पकायें।

• पकने के बाद उसमें नमक और सिरका डालें और थोड़ी देर तक कम आंच पर पक जाने के बाद उतार दें।

• लीजिए आपके लिए इंस्टैंट पपीता अदरक का अचार तैयार है।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock


Related Videos

Related News