लखनवी पालक की शामी – हेल्दी रेसिपी

लखनवी पालक की शामी – हेल्दी रेसिपी

पालक की शामी एक लखनवी डिश है जिसे आप एक हेल्दी स्टार्टर के रूप में खा सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST

पालक एक ऐसी मौसमी और सस्ती सब्ज़ी है, जिसमें ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पत्तेदार हरी सब्ज़ी सर्दियों के मौसम में खूब आती है। पालक में मिनरल और विटामिन्स पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं।  सबसे अधिक इसमें आयरन पाया जाता है। इसलिए अगर आपको आयरन की कमी हो तो पालक ज़रूर खाएं। पालक में एंटीऑक्‍सीडेंट का गुण पाया जाता है, जो दिल को रक्‍त की आपूर्ति धमनियों को नुकसान पहुंचाने वाली फ्री रैडिकल्स की सफाई करके करता है। पालक में मौजूद लुटिन (Lutein) और जीएक्‍सथिन (zeaxanthin) तत्‍व आंखों के लिए अच्‍छे होते हैं। पालक में मौजूद फाइबर से आंतों के जरिए भोजन को आसानी से पचाने में मदद मिलती है। पालक को कई तरीकों से बनाकर खाया जा सकता है। अगर आप इसका स्टार्टर बनाना चाहते हैं तो हम आपको एक लखनवी डिश ‘पालक की शामी’ बनाने की रेसिपी बता रहे हैं।

सामग्री

पालक – 500 ग्राम

घी – 50 ग्राम

सूजी – 20 ग्राम

खोया – 10 ग्राम

टंगा दही – 10 ग्राम

धनिया पाउडर – 10 ग्राम

इलायची पाउडर – 3 ग्राम

लाल मिर्च पाउडर – 3 ग्राम

जावित्री पाउडर – 2 ग्राम

अदरक – 5 ग्राम

हरी मिर्च – 3 ग्राम

नमक – स्वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले पालक को धोकर ब्लांच कर लें और फिर उसकी प्यूरी बना लें।
  • एक पैन में घी गर्म करें और उसमें सूजी डालकर भूनें।
  • अब इसमें पालक की प्यूरी और नमक डालकर पकाएं।
  • पालक के मिश्रण को ठंडा कर लें।
  • टंगा दही, नमक, खोया, इलायची पाउडर, जावित्री पाउडर, हरी मिर्च और अदरक मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें।
  • अब पालक के मिश्रण के गोले बनाएं। इसमें टंगे दही की स्टफिंग भर लें।
  • टिक्की का आकार देकर पैन में घी डालकर सेकें।
  • लाल रंग आने पर पैन से निकाल लें और गरमागरम सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News