By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST
चिक्की खाना सबको अच्छा लगता है चाहे वह बच्चा हो या बड़ा। तो फिर बाहर से खरीदकर खाने की क्या ज़रूरत है, अगर मिनटों में बिना ज्यादा मेहनत किये घर पर ही चिक्की बना सकते हैं तो फिर देर किस बात की! मूंगफली का चिक्की हेल्दी भी होती है और उसका स्वाद बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। क्या आप जानते हैं कि मूंगफली खाने से आप कितने तरह की बीमारियों से खुद की रक्षा कर सकते हैं? मूंगफली में मोनोसैचुरेटेड फैट,फ्लेवनॉयड आदि होने के कारण ये दिल और मस्तिष्क के लिए सेहतमंद साबित होता है। यहां तक कि मूंगफली गर्भवती महिलाओं के लिए भी हेल्दी फूड होता है जो बच्चे को अस्थमा डिज़ीज होने के खतरे को बचाता है।
सामग्री
300 ग्राम भूनी हुई मूंगफली
400 ग्राम गुड़
1 बड़ी चम्मच देसी घी
विधि
• मूंगफली गुड़ की चिक्की बनाने के लिए मूंगफली को बेलन से तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
• उसी तरह गुड़ को भी एक बाउल में डालकर मैश कर लें।
• उसके बाद गुड़ को पिघलाने के लिए एक पैन में थोड़ा पानी डालकर गुड़ को लगातार हिलाते हुए पकायें।
• बीच में बीच में एक कटोरी पानी में गुड़ का एक बूंद डालकर देख लें कि वह ठोस बन जा रहा है कि नहीं। जब पानी में डालते ही वह कड़क गोला बन जाये तब समझ लें कि गुड़ पक गया है।
• अब गुड़ में मूंगफली के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• उसके बाद एक स्लैब पर पहले से देसी घी डालकर चिकना बना लें। इस मिश्रण को गोलाकार आकार में डालें। और गोल आकार देने के लिए इसको बेल लें।
• आप इसको गोलाकार भी दे सकते है या अपने इच्छानुसार चौकोर आकार भी दे सकते हैं।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock