By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST
बच्चों को कुछ भी हेल्दी खिलाना कितना मुश्किल होता है ये तो सब जानते हैं। अगर पालक साग खाने को कहे तो बच्चे तो बच्चे बड़े भी खाने से कतराते हैं। लेकिन आपकी चिंता दूर करते हुए आपको एक ऐसे रेसिपी के बारे में बताते हैं जिसको बच्चे प्लेट चाट कर खायेंगे। कीमा में आयरन, जिंक, विटामिन डी और ओमेगा -3 फैटी एसिड होते हैं जो अच्छे सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं। और पालक न सिर्फ आपके विटामिन्स और फोलेट की कमी को पूरा करता है साथ इसमें बीटा-कैरोटीन(beta-carotene) के रूप में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है,जो इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करता है। तो फिर देर किस बात की आज ही बना डालिये ये टेस्टी एण्ड हेल्दी रेसिपी।
सामग्री
1 कटोरी पालक
350 ग्राम मटन कीमा
4 कटे हुए टमाटर
½ छोटा चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कटा लहसुन
1½ छोटा चम्मच कटी हुई अदरक
1 कटा प्याज़
2 छोटे चम्मच घी
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच पिसी हुई हल्दी
½ छोटा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
½ छोटा चम्मच पिसा ज़ीरा
2 टुकड़े दालचीनी
½ छोटा चम्मच सरसों
½ छोटा चम्मच ज़ीरा
विधि
• कीमा और पालक बनाने के लिए सबसे पहले पालक को एक कढ़ाही में उबाल लें।
• अब एक कढ़ाही में घी गर्म करें। गर्म होने के बाद उसमें ज़ीरा, दालचीनी, सरसों, प्याज़, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर पकायें।
• उसके बाद उसमें टमाटर, हल्दी, पिसा ज़ीरा और नमक डालकर फिर पकायें।
• थोड़ी देर के बाद उसमें कीमा, गरम मसाला और काली मिर्च डालकर तीस मिनट तक ढककर पकायें।
• इसके बाद पालक और गरम मसाला डालकर थोड़ी देर तक पकायें।
• लीजिए कीमा और पालक रेसिपी गरमागरम परोसने के लिए तैयार है।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock