By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST
अगर आप शाकाहारी हैं तो पनीर करी या पनीर कवाब़ जैसे रेसिपी बनाकर थक गए हैं, न। साथ में आपके घर वाले भी पनीर खाने से कतराने लगे हैं। चलिये आपके इस बोरियत को दूर करते हैं और एक हेल्दी लेकिन टेस्टी डिश के बारे में बताते हैं, वह है कसूरी पनीर टिक्का। इसको बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है और पनीर की सारी पौष्टिकता भी बनी रहती है। इस डिश को आप स्नैक टाइम में लें या डिनर में या मेहमान आने पर इसे पेश करें और सबका दिल के जीत लें।
सामग्री
250 ग्राम पनीर के टुकड़े ( 1½ इंच टुकड़ों में कटे हुए)
2 बड़े शिमला मिर्च ( 1½ इंच टुकड़ों में कटे हुए)
¾ कप टंगी हुई दही
2 बड़े चम्मच हरी चटनी
1 छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी भूनी और पिसी हुई
2 बड़े चम्मच चना दाल भूनी और पिसी हुई
¼ कप ताजा क्रीम
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
2 बड़े चम्मच नींबू का रस
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच ज़रूरत हो तो चिल्ली सॉस
विधि
• पनीर का टिक्का बनाने के सबसे पहले बाउल में दही, हरी चटनी, हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक और लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला, कसूरी मेथी पाउडर, चना दाल पाउडर और क्रीम डालकर सबको अच्छी तरह से मिला लें।
• अब पनीर को टुकड़ों में काटकर उसको इस मिश्रण में डाल दें। ऊपर से थोड़ा-सा सरसों का तेल डालें। अब इसको मैरिनेड होने के लिए पंद्रह मिनट के लिए रख दें।
• उसके बाद पनीर के इन टुकड़ों को सींख में लगाकर गर्म ग्रिल या तवे पर तेल लगाकर रखें और चारों तरफ से अच्छी तरह से पका लें।
• पक जाने के बाद प्लेट पर इनको रखें और उस पर चाट मसाला और नींबू का रस छिड़कें। अगर चाहे तो चिल्ली सॉस के साथ परोसें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.