By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST
आजकल बाहर खाने-पीने का चलन बन गया है। बच्चे भी हर चीज बाहर से लाकर ही खाना हो या कोई भी हेल्दी ड्रिंक हो लेना पसंद करते हैं। अगर फ्रूट जूस या स्मूदी की बात लें तो क्या आप निश्चिंत होकर बाहर का स्मूदी अपने बच्चे को दे सकते हैं। नहीं न, तो चलिये आपको दो तरह के फ्रूट स्मूदी के रेसिपी के बारे में बताते हैं जो हेल्दी, टेस्टी होने के साथ-साथ मिनटों मे बन जाती है। दो तरह की फ्रूट स्मूदी है- पपीता अदरक स्मूदी और केला चॉकलेट स्मूदी। पपीता कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के साथ-साथ स्किन के लिए अच्छा होता है। केला में फाइबर होने के कारण कब्ज़ के बीमारी में बहुत फायदेमंद साबित होता है। चलिये इसे बनाने की विधि के बारे में जान लेते हैं-
पपीता अदरक स्मूदी
सामग्री
2 बड़े चम्मच कटा हुआ पपीता
1 बड़ा चम्मच पुदीना
1 बड़ा चम्मच कटी हुई अदरक
4 बड़े चम्मच दही
2 छोटे चम्मच शहद
विधि
• इस स्मूदी को बनाने के लिए एक ग्राइंडर में पपीता, दही, शहद, अदरक, पुदीना एक साथ डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
• ब्लेंड करने के बाद एक सर्विंग ग्लास में इसको सर्व करने के लिए डालें।
• सर्व करने के पहले कटे हुए नींबू और पुदीने से गार्निश करें।
• लीजिए पपीता अदरक स्मूदी पीने के लिए तैयार है।
केला चॉकलेट स्मूदी
सामग्री
2 केले
2 छोटे चम्मच चॉकलेट सॉस
1 छोटा चम्मच शहद
4 बड़े चम्मच दही
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ आलू बुख़ारा
विधि
• एक ग्राइंटर के कटे हुए केले के टुकड़े, दही, चॉकलेट सॉस और शहद डालकर एक साथ लेकर उनको ब्लेंड कर लें।
• अब सर्व करने के लिए सर्विंग ग्लास में चॉकलेट सॉस लगायें फिर उसमें आलूबुख़ारे के टुकड़े उसके ऊपर स्मूदी डालें। फिर आलूबुख़ारे के टुकड़े को एक लेयर बनायें ऊपर से स्मूदी डालकर कीनू के स्लाइस से गार्निश करके सर्व करें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock