By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST
कोई भी त्योहार हो लोग नमकीन और मिठाईयां खाते-खाते बोर हो जाते हैं। उस वक्त ऐसे चीज की ज़रूरत होती है जो इन सारे चीजों से अलग हो। इन सारे चीजों की बोरियत को दूर करें और कुछ नया टेस्ट करने की इच्छा को भी पूरा करें। चलिये ऐसा ही एक टेस्टी एंड हेल्दी रेसिपी ग्रील्ड फ्रूट विद आईसक्रीम की बारे में बात करते हैं जो बच्चों से लेकर बड़े सबको पसंद आएगा। इसको बनाने के लिए जितने चाहे मौसमी फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो इस आईसक्रीम को पूरी तरह से हेल्दी बना देता है। जो बच्चे फल खाने से कतराते हैं उनको फल खिलाने का सबसे अच्छा तरीका दूसरा कुछ और हो ही नहीं सकता। तो फिर देर किस बात की आज ही बनाइए इस डिश को और बच्चों का दिल जीत लें।
सामग्री
5-6 टुकड़े संतरा
5-6 टुकड़े अंगूर
5-6 टुकड़े आलू बुखारा
5-6 टुकड़े काले अंगूर
5-6 टुकड़े पपीते
5-6 टुकड़े कीवी
5-6 टुकड़े अनानास
½ कटोरी संतरे का रस
½ कटोरी सेब का रस
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच पुदीना
1 छोटा चम्मच शहद
विधि
• इस कोल्ड डिश को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में सेब और संतरे का रस लें। उसमें शहद डालकर पकायें।
• कुछ देर के बाद उसमें सारे फल और पुदीना को डालकर कम आंच में पकने दें।
• अब सर्विंग गिलास में इस मिश्रण को डालें और ऊपर से वनिला आईसक्रीम डालकर पुदीने से गार्निश करें।
• फिर क्या सबका मनपसंद ग्रिल्ड फ्रूट विद आईसक्रीम सर्व करने के लिए तैयार है।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock