चटपटी दही सेवईयां- हेल्दी रेसिपी

चटपटी दही सेवईयां- हेल्दी रेसिपी

क्या आपने सेवई से चटपटा कोई डिश बनाया है?

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST

सेवई का क्या बनाते हैं, खीर ना। और दही आप यूं ही खाते हैं या इसको अगर चटपटा बनाकर खाना चाहते हैं तो रायता, दही बड़ा, कढ़ी आदि बनाकर खाते हैं। लेकिन सेवई के साथ दही का कॉम्बीनेशन शायद ही आपने सुना होगा। लोग रोज एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो जाते हैं। कुछ अलग करने के जाते हैं तो फ्राई आदि करके उसको अनहेल्दी बना देते हैं। लेकिन आपके लिए एक ऐसा अनोखी रेसिपी ला रहे हैं जो चटपटी और हेल्दी दोनों है। इस डिश को बच्चे तो बच्चे बड़े भी मांग कर खायेंगे। ये चटपटा रेसिपी आपके दही की सारी पौष्टिका लिये हुए हैं साथ ही कड़ी पत्ता ज़ायका को बढ़ाने के साथ-साथ ब्लड-शुगर को भी कंट्रोल करता है।

सामग्री

1 कटोरी फेंटा हुआ दही

1 छोटा चम्मच नमक

1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता

1 कटोरी उबली हुई सेवईयां

1 बड़ा चम्मच तेल

1 छोटा चम्मच सरसों

8-10 कड़ी पत्ते

2 छोटे चम्मच बारीक कटा अदरक

1 छोटा चम्मच चने की दाल

1 छोटा चम्मच धुली उड़द की दाल

विधि

• एक बाउल में फेंटा हुआ दही, नमक और धनिया पत्ता डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• अब इस दही के मिश्रण में सेवईयां डालकर फिर से अच्छी तरह से मिला लें।

• इसके तड़का मारने के लिए एक पैन में तेल गर्म होने के बाद उसमें सरसों, कड़ी पत्ते, चने की दाल और उड़द की दाल डालें और भूनें।

• उसके बाद तैयार तड़के को दही मे मिश्रण में मिला दें और एक बाउल में परोसें।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News