कॉर्न साबुदाना चिड़वा – हेल्दी स्नैक रेसिपी

कॉर्न साबुदाना चिड़वा – हेल्दी स्नैक रेसिपी

स्नैक टाइम पर खाएं ये हेल्दी चिड़वा, और मिटाएं अपनी भूख!

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST

फुल कोर्स मील के साथ-साथ दिन ने दो तीन बार स्नैक्स खाने की ज़रूरत भी पड़ती है। स्नैक्स हल्की भूख के लिए खाए जाते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि स्नैक्स हल्के हों। लेकिन कई लोग स्नैक्स के रूप में फ्रेंच फ्राइज़, बर्गर, समोसे-कचौड़ी टाइप चीज़ें खा लेते हैं। ये स्नैक्स काफी भारी होते हैं और आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी दे सकते हैं। हाई कैलोरी होने के कारण ये मोटापा बढ़ाते हैं। साथ ही, पेट संबंधी कई बीमारियां पैदा करते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि आप स्नैक्स में कुछ हल्का और हेल्दी खाएं। ऐसा ही एक स्नैक है ‘कॉर्न साबुदाना चिड़वा’।

सामग्री

लंबे और पतले कटे आलू के टुकड़े – 1 कटोरी

साबूदाना – 1 कटोरी

मूंगफली के दाने – 1/2 कटोरी

बारीक कटे नारियल के टुकड़े – ¼ कटोरी

कॉर्नफ्लेक्स – 1 कटोरी

काजू किशमिश बादाम - 1/2 कटोरी

भिगोए हुए मसूर - 1/2 कटोरी

अंकुरित मूंग - 1/2 कटोरी

नमक – स्वादानुसार

बारीक कटी हरी मिर्च – 1 चम्मच

कड़ी पत्ता – 6-7

हींग – 1 चुटकी

पिसी चीनी – 1 चम्मच

राई - 1/2 चम्मच

विधि

  • एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें। इस तेल में मूंग और मसूर को अच्छी तरह भून लीजिए।
  • इसी तरह साबूदाना और लंबे कटे हुए आलू को लाल होने तक तल लीजिए।
  • अब एक दूसरे पैन में थोड़ा तेल डालकर गर्म करें। इसमें राई, कड़ी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का तैयार कर लीजिए।
  • इसमें कटे नारियल के टुकड़े, मूंगफली के दानें, ड्राई फ्रूट्स, हींग, पिसी हुई चीनी, नमक और हल्दी डालकर मिलाएं।
  • इस तैयार मसाले में आलू, मूंग, मसूर और साबुदाना और कॉर्नफ्लेस मिला लीजिए।
  • इस चिवड़े को लाल होने तक भूनिये।
  • इसे ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रखें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News