चुकंदरी पनीर: हेल्दी रेसिपी

चुकंदरी पनीर: हेल्दी रेसिपी

छोड़िये शाही पनीर बनाना इस रेसिपी को ट्राई कीजिए!

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST


अक्सर लोग चुकंदर यानि बीटरूट को खाने से कतराते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीटरूट एक ऐसा सूपरफूड है जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करके रक्त में हिमोग्लोबीन के मात्रा को बढ़ानें में अहम् भूमिका निभाता है, और साथ ही ही इसमें जो नाइट्रेट होता है वह मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। पनीर भी प्रोटीन के स्रोतों में एक है जो एनर्जी से भरपूर रखने के साथ-साथ मलस्ड बिल्डिंग में भी मदद करता है। इसलिए आपको एक ऐसा रेसिपी के बारे में बता रहें जिसको एक साथ खाने पर लगभग सारे पौष्टिकता के गुण मिल जायेंगे। ये रेसिपी है- चुकंदरी पनीर। आज ही डिनर हो या लंच हो इस रेसिपी को बनाकर सबको आश्चर्य में डाल दें।

सामग्री

3 छोटे चम्मच तेल

1 कटा प्याज़

1 छोटा चम्मच पिसा अदरक-लहसुन

½ छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च

½ छोटा चम्मच पिसा धनिया

नमक स्वादानुसार

½ छोटा चम्मच पिसी हल्दी

3 छोटे चम्मच टोमैटो प्यूरे

200 ग्राम पनीर

1 कटोरी कसा चुकंदर

गार्निश के लिए कटी हरी मिर्च

गार्निश के लिए कटा हरा धनिया

विधि

• सबसे पहले कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें प्याज़ भूनने के लिए डालें। प्याज़ जब सुनहरा भूरा रंग का हो जाय तो फिर उसमें पिसा अदरक-लहसुन, पिसी लाल मिर्च, धनिया, नमक और हल्दी डालकर थोड़ी देर पकायें।

• अब उसमें टोमैटो प्यूरे डालकर फिर से हल्का भूनें। उसके बाद पनीर डालकर अच्छी तरह से मिलाकर अच्छी तरह से पकायें।

• फिर उसमें कसा हुआ चुकंदर डालने के बाद कढ़ाही को ढक्कन से ढक कर पकायें।

• बस फिर क्या हरी मिर्च और हरा धनिया से गार्निश करके गरमागरम सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock


Related Videos

Related News