कैबेज़ और कोकोनट पोरियल: हेल्दी रेसिपी

कैबेज़ और कोकोनट पोरियल: हेल्दी रेसिपी

पत्तागोभी की एक नई टेस्टी और हेल्दी रेसिपी!

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST


आप एक ही तरह का बंदगोभी का सब्ज़ी बनाकर बोर हो गए हैं न और आपके घरवाले सब़्जी खाकर। तो क्यों न बंदगोभी को एक नया ट्वीस्ट देते हैं और बनाते हैं कैबेज़ और कोकोनट पोरियल। इस डिश को बनाने के लिए आपको सिर्फ बंदगोभी, नारियल और उड़द की दाल और मसालों को एकत्र करना पड़ेगा। इस डिश को बनाना जितना आसान है उतनी ही ये जल्दी बन भी जाती है। और सबसे अच्छी बात ये है कि बंदगोभी के सारे गुणों को लिये हुए होती है। क्या जानते हैं कि बंदगोभी दिल के मरीज़ो के लिए खाना अच्छा होता है। इसके अलावा बंदगोभी हजम शक्ति को बेहतर बनाने के साथ वज़न को भी नियंत्रित करने में अहम् भूमिका को निभाता है। अब चलिये इसको बनाने की विधि के बारे में जानते हैं।

सामग्री

2 बड़ी कटोरी बारीक कटी हुई बंदगोभी

¼ कटोरी कसा हुआ नारियल

1 छोटा चम्मच उबली और पिसी हुई उड़द दाल

1-2 हरी मिर्च

1 छोटा चम्मच काली सरसों

8-10 कढ़ी पत्ता

½ छोटा चम्मच हल्दी

नमक स्वादानुसार

1 छोटा चम्मच टूटी लाल मिर्च

1 छोटा चम्मच पीली सरसों

2 छोटे चम्मच तेल

विधि

• एक पैन में तेल गर्म होने के बाद उसमें सबसे पहले उड़द की दाल, काली और पीली सरसों, टूटी लाल मिर्च, हरी मिर्च और हल्दी डालकर मसालें को भून लें।

• अब बंदगोभी या पत्तागोभी डालकर हल्का भूनें और उसके बाद उसमें पानी, नमक और कढ़ी पत्ता डालें फिर से पकायें।

• उसके बाद उसमें कसा हुआ नारियल डालकर पकायें।

• लीजिए मिनटों में बन गई गरमागरम कैबेज़ और कोकोनट पोरियल।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock


Related Videos

Related News