अचारी मूली और गाजर: हेल्दी रेसिपी

अचारी मूली और गाजर: हेल्दी रेसिपी

गाजर और मूली खाने का अनोखा चटपटा तरीका!

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST

सर्दी के दिनों में मूली और गाजर का खाना अच्छा होता है। क्योंकि गाजर में विटामिन ए होता है जो आँखों के लिए अच्छा होता है और इसका कैंसर विरोधी गुण कैंसर के खतरे को रोकने में मदद करती है। मूली में एंटी हाइपरसेंटिव गुण होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। लेकिन सबसे मुश्किल की बात ये है कि बच्चे और बड़े दोनों इसको हेल्दी तरीके से खाना नहीं पसंद करते हैं। गाजर का हलवा बनाकर तो खा सकते हैं लेकिन यूं नहीं खाते हैं। उसी तरह मूली का परांठा बनाकर खाते हैं, इससे दोनों की पौष्टिकता कम हो जाती है। चलिये आपको एक ऐसे चटपटे डिश के बारे में जो हेल्दी होने के साथ-साथ आपके खाने में अलग ही जाय़का ला देगा, वह है अचारी मूली और गाजर।

सामग्री

1 छोटा चम्मच सौंफ

2 साबुत लाल मिर्च

3-4 कटी हुई हरी मिर्च

1 बड़ा चम्मच गुड़

1 लंबी कटी मूली

1 लंबी कटी गाजर

¼ छोटा चम्मच हींग

1 छोटा चम्मच सिरका

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

1 छोटा चम्मच कलौंजी

नमक स्वादानुसार

½ छोटा चम्मच पिसी हुई लाल मिर्च

1 छोटा चम्मच राई

2 छोटे चम्मच सरसों का तेल

¼ कटोरी पानी

विधि

• सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करने के बाद उसमें सौंफ, राई, हींग, कलौंजी, मूली और गाजर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• उसके बाद उसमें नमक और पानी डालकर 5 से 7 मिनट तक कम आंच पर पकायें।

• अब इसमें धनिया, लाल मिर्च पाउडर के साथ अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, हरी मिर्च डालकर 5 से 7 मिनट तक और पकायें। अंत में सिरका और गुड़ डालकर आंच पर से उतार दें।

• लीजिए सर्व करने के लिए अचारी मूली और गाजर तैयार है।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel


Related Videos

Related News