हेल्दी रेसिपी: टोमाटो रसम विद सेलॉन जिंजर टी

हेल्दी रेसिपी: टोमाटो रसम विद सेलॉन जिंजर टी

अदरक चाय से अगर बोर हो गए हैं तो इस टोमाटो रसम विद सेलॉन जिंजर टी को ट्राइ करें।

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:38 PM IST

रसम तो आप रोज ही बनाते होंगे, लेकिन क्या इस नए टोमाटो रसम विद सेलॉन जिंजर टी को कभी ट्राइ किया है। यह रसम स्नैक टाइम हो या रिमझिम बारिश का मौसम हो आपके छोटे से भूख को बड़े ही हेल्दी और टेस्टी तरीके से मिटाता है। टमाटर तो आपके स्किन के लिए जितना अच्छा होता है उतना ही दिल के लिए अच्छा होता है। साथ ही यह वज़न को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसमें कड़ी पत्ता का छौंक डाला जाता है जो ब्लड-शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ वज़न को भी कंट्रोल करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें फैट 4 ग्राम और 62 कैलोरी होता है। यानि आप यह समझ ही सकते हैं कि टोमाटो रसम कितना हेल्दी होता है। सेलॉन जिंजर रसम में अलग ही फ्लेवर ला देता है। फिर देर क्यों? जल्दी बनाइए।

सामग्री

250 ग्राम टमाटर

15 ग्राम लहसुन

20 ग्राम प्याज़

5 ग्राम लाल मिर्च

10 ग्राम हरा धनिया

5 ग्राम कड़ी पत्ता

4 ग्राम सरसों दाना

15 एम.एल. तेल

20 ग्राम साबुत काली मिर्च

नमक स्वादानुसार

1 छोटी चम्मच सेलॉन जिंजर टी

विधि

• एक पैन में तेल गर्म करके उसमें सरसों का दाना या राई, साबुत काली मिर्च और कड़ी पत्ता डालें। उसके बाद राई के फूट जाने के बाद लहसुन, प्याज़, टमाटर और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह से पकायें।

• फिर उसमें पानी, नमक, हरा धनिया डालकर बीस मिनट तक कम आंच में पकायें। पक जाने के बाद उसमें सेलॉन जिंजर टी मिलायें।

• पाँच मिनट के बाद इसको एक बाउल में छानकर हरे धनिये से सजाकर परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News