टोमाटो एग कप: हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी

टोमाटो एग कप: हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी

क्या आपने अंडे को टमाटर के साथ इस तरह से बनाया है?

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST

ब्रेकफास्ट में रोज पोच्ड या ऑमलेट खाकर बच्चे से लेकर बड़े सब बोर हो जाते हैं। और शायद आप भी बनाकर बोर गई हैं। चलिये आपको एक ऐसे अंडे की हेल्दी रेसिपी के बारे में बताते हैं जो देखने में तो अट्रैक्टिव है ही साथ में टेस्टी भी है। इसको बनाना भी बहुत आसान है। इस रेसिपी की और एक अच्छी बात ये है कि टमाटर और अंडा दोनों की पौष्टिकता नष्ट नहीं होती है। टमाटर आपके स्किन के लिए अच्छा होता है तो अंडा शरीर में प्रोटीन की ज़रूरत को पूरा करता है। तो फिर देर किस बात की, जल्दी इस रेसिपी को बनाइए और सबको अपने कूकिंग का फैन बना लीजिए।

सामग्री

4 टमाटर

4 अंडे

1 हरी शिमला मिर्च चौकोर टुकड़ों में कटी हुई

नमक स्वादानुसार

2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल

50 ग्राम मोज़ारेला चीज़ ¼ इंच क्यूब्स में कटे हुए

6 काली मिर्च पीसी हुई

विधि

• पहले टमाटर को नीचे से हल्का स्लाइस कर लें जिससे कि वह अच्छी तरह से बैठ सके। अब टमाटर को ऊपर से स्लाइस करके भीतर से पल्प को निकाल लें।
• उसके बाद उसमें चीज़ के कुछ क्यूब डालें।

• अब ओवन बॉउल में शिमला मिर्च के कुछ टुकड़े, नमक और ऑलिव ऑयल डालें। टमाटर को उसके ऊपर बैठायें। हर बाउल में एक अंडे को फोड़कर डालें और ऊपर से नमक और काली मिर्च छिड़क दें।

• 180 डिग्री सेल्सियस प्रीहिटेड ओवन में इन बाउल को रखें जब तक कि अंडे अच्छी तरह से बेक न जाये।

• बेक हो जाने के बाद गरमागरम सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News