हेल्दी रेसिपी: टोफू वेजिटेबल स्टू

हेल्दी रेसिपी: टोफू वेजिटेबल स्टू

क्या आपने टोफू का कुछ हेल्दी रेसिपी बनाया है?

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:40 PM IST

कभी-कभी चावल-पनीर खाना खाकर लोग बोर हो जाते हैं और पनीर भी उन लोगों के लिए पचाना मुश्किल होता है जो लोग लैक्टोस इन्टॉलरेन्स होते हैं उनके लिए टोफ़ू सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। चलिये आपके लिए टोफ़ू वेजिटेबल स्टू की रेसिपी बताते हैं जो हाई प्रोटीन फूड होता है जो पेट को देर तक हेल्दी तरीके से भरा रखने में भी मदद करता है।

सामग्री

50 ग्राम कटा गाजर

50 ग्राम कटा टमाटर

50 ग्राम कटी जुकीनी

50 ग्राम कटे बैंगन

50 ग्राम कटे उबले हुए आलू

4-5 पत्ते तुलसा

2 छोटे चम्मच डिल विड

2 छोटे चम्मच सेलरी

1 छोटा चम्मच लहसुन

50 ग्राम टोफू

4 छोटे चम्मच टमाटर प्यूरे

½ छोटा चम्मच चीनी

1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल

नमक स्वादानुसार

1 छोटा चम्मच विनेगार

50 ग्राम कटी पत्ती गोभी

2-3 छोटे चम्मच कटी हुई प्याज़

विधि

• एक कढ़ाही में ऑलिव ऑयल गर्म करें। और तेल के गरम हो जाने के बाद उसमें प्याज़ और लहुसन भूनें।

• उसके बाद उसमें गोभी, बैंगन, जुकीनी, गाजर और आलू डालकर पकायें। ये पक जाने के बाद सेलरी, डिल विड, तुलसा और टमाटर डालें।

• फिर टमाटर का प्यूरे, टोफू और नमक डालकर पकायें।

• ये सब डाल देने के बाद चीनी, सिरका या विनेगार और पानी डालकर ढककर पकायें।

• पक जाने के बाद सर्व करने के पहले डिल विड और तुलसा डालकर सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News