By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:40 PM IST
आम तौर पर लोग खीरा यूं ही या सलाद में खाते हैं लेकिन इसको भी टेस्टी और नए तरीके से भी बनाया जा सकता है जो पूरी तरह से हेल्दी होता है। यह स्टीम स्टफ खीरे का रेसिपी डायटिंग करने वालों के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन होता है। तो फिर बिना देर किये इस रेसिपी को बनाइए और सबको आश्चर्य में डाल दीजिए।
सामग्री
1 खीरा
100 ग्राम चिकन कीमा
50 ग्राम चने की दाल
3 बड़े चम्मच कसा हुआ गाजर
2 बड़े चम्मच मक्के के दानें
2 बड़े चम्मच कटी शिमला मिर्च
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक लहसुन
1 टुकड़ा दालचीनी
1 छोटा चम्मच डार्क सोया सॉस
1 चुटकी पिसी काली मिर्च
नमक स्वादानुसार
विधि
• एक कुकर में पहले से भिगोया हुआ चने की दाल, कीमा, दालचीनी, काली मिर्च, अदरक-लहसुन और पानी डालकर पकायें।
• अब इसमें गाजर, मक्के के दानें, शिमला मिर्च, नमक, सोया सॉस डालकर अच्छी तरह से मिलायें।
• स्कूप्ड खीरे में इस मिक्सचर से स्टफिंग करें और शिमला मिर्च से गार्निश करके दस-बारह मिनट तक भाप में पकायें।
• एक बार पक जाने के गरमागरम सर्व करें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।