हेल्दी और टेस्टी रेसिपी – स्प्राउट भेलपूरी

हेल्दी और टेस्टी रेसिपी – स्प्राउट भेलपूरी

कभी खाई है ऐसी हेल्दी चाट?

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST

दोपहर और रात के खाने के बीच, शाम को एक ऐसा वक्त आता है जब कुछ खाने का मन होता है। हल्की-फुल्की भूख लगती है। अक्सर लोग ऐसे वक्त में फास्ट फूड खा लेते हैं, जो हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं होते। उनसे कॉलेस्ट्रॉल और फैट बढ़ता है। अगर आप अपनी शाम की हल्की भूख हेल्दी तरीके से मिटाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाएं हैं एक ऐसी रेसिपी जो आपको बहुत मज़ेदार लगने वाली है। इसे झटपट तैयार कीजिए और तुरंत खाइये।

सामग्री

आधा कप अंकुरित मूंग (उबली हुई)

2 कप कुरमुरे

2 आलू, उबले और कटे हुए

आधा कच्चा आम, कटा हुआ

1 प्याज़, बारीक कटी हुई

नमक स्वादानुसार

½ चम्मच लाल मिर्च पाऊडर

1 चम्मच चाट मसाला

2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती, कटी हुई

2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

आधा कटोरी, खजूर और इमली की चटनी

आधा कप सेव

8 पापड़ी, कुटी हुई

2 बड़े चम्मच, लाल मिर्च और लहसुन की चटनी

विधि

  • एक बाउल में उबले कटे आलू लें।
  • उसमें कच्चा आम, प्याज़, अंकुरित मूंग, नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, धनिया पत्तियां, हरी मिर्च, खजूर-इमली की चटनी और लाल मिर्च और लहसुन की चटनी डालकर मिक्स करें।
  • फिर इसमें, कुरमुरे, सेव और पापड़ी डालकर मिलाएं।
  • तुरंत सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News