By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST
जाड़े का मौसम हो और सूप की चाहत न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। ठंड जितनी पड़ती है उतना ही स्नैक टाइम में कुछ गरमागरम पीने की इच्छा होती है। लेकिन लोग अक्सर जाड़े में कॉफी ज्यादा पीकर अपने सेहत को नुकसान पहुँचाते हैं। इस नुकसान से खुद को बचाना चाहते हैं तो कॉफी और चाय पीने के जगह पर सूप पियें। सूप की एक अच्छी बात ये होती है कि यह हेल्दी होने के साथ-साथ पौष्टिकता से भरपूर होता है। क्योंकि सूप बहुत सारी सब्ज़ियों से बना होने के कारण सारी पौष्टिकताओं को लिये हुए होता है और बच्चों से लेकर बड़े सबके लिए हेल्दी और टेस्टी स्नैक होता है।
सामग्री
1 बड़ा चम्मच मक्खन
2 छोटे चम्मच लहसुन
1 बड़ा चम्मच कटी हुई गाजर
2 बड़े चम्मच कटी हुई हरे बिन्स
1 आलू कटी हुई
2 बड़े चम्मच कटी हुई प्याज़
4 बड़े चम्मच मकई के दानें
2 बड़े चम्मच कटे हुए मशरूम
नमक स्वादानुसार
4 बड़े चम्मच टोमाटो प्यूरे
1 बड़ा चम्मच प्रोसेस्ड चीज़
विधि
• एक पैन में मक्खन गर्म कर लें। उसके गलने के बाद उसमें लहसुन, गाजर, बीन्स डालकर पकायें। उसके बाद आलू, प्याज़, मशरूम, मकई के दानें डालने के बाद उसमें पानी और नमक डालें।
• उसके बाद थोड़ी देर के लिए उबलने के लिए छोड़े।
• फिर उसमें टोमाटो प्यूरे डालें और पकने के लिए छोड़ दें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।