हेल्दी रेसिपी: सोया वेज पुलाव

हेल्दी रेसिपी: सोया वेज पुलाव

अगर आपको कोलेस्ट्रोल है तो इस रेसिपी को ज़रूर ट्राइ करें।

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST

अगर आपको कोलेस्ट्रॉल का प्रॉब्लम है तो इस रेसिपी सोया वेज पुलाव को ट्राई करने में एक मिनट न गँवायें। पता है क्यों? क्योंकि सोयाबीन बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और हेल्दी फूड भी है। साथ ही वे सब मम्मी भी खुश हो जायेंगे जो बच्चों के खाने के नखरे से परेशान हैं। सोया वेज पुलाव टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिकता से भरपूर है और बच्चे भी खुश होकर खायेंगे। तो फिर देर किस बात की है, यह रही रेसिपी-

सामग्री

1 कटोरी भीगे चावल

200 ग्राम सोयाबीन

1 कटोरी नारियल का दूध

1 कटोरी गाजर

1 कटोरी उबले मटर

2-3 तेज पत्ते

1 कटी हरी मिर्च

1 कटोरी प्याज़ के लच्छे

नमक स्वादानुसार

1 टुकड़ा दालचीनी

4 बड़ी इलायची

3-4 छोटी इलायची

2 छोटे चम्मच घी

2-3 लौंग

1 छोटा चम्मच पिसा हुआ अदरक और लहसुन

½ लीटर पानी

सजाने के लिए

पुदीना

कटा हरा धनिया

विधि

• एक पैन में घी गर्म करें। फिर उसमें प्याज़, हरी मिर्च, सभी मसालें, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• अब उसमें सोयाबीन, चावल, नारियल का दूध, सभी सब्ज़ियाँ देने के बाद पानी डालें और फिर इसको ढककर दस मिनट तक पकायें।

• हरा धनिया और पुदीने से सजाकर गरमागरम परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News