हेल्दी रेसिपी: सोया वेज पुलाव

हेल्दी रेसिपी: सोया वेज पुलाव

क्या आपने सोया वेज पुलाव बनाया है?

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:40 PM IST

पुलाव का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है और ये हेल्दी बन जाय तो क्या कहने। चलिये आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताते हैं जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है। और सबसे अच्छी बात तो यह है इसको बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है- यह है सोया वेज पुलाव। इस पुलाव को बनाने के लिए सोयाबीन, गाजर, उबले मटर आदि डाले जाते हैं जो पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। इस पुलाव को आप लंच हो या डिनर या बच्चे का टिफिन कहीं भी सर्व कर सकती हैं।

सामग्री

1 कटोरी भीगे चावल

200 ग्राम सोयाबीन

1 कटोरी नारियल का दूध

1 कटोरी गाजर

1 कटोरी उबले मटर

2-3 तेजपत्ते

1 कटी हरी मिर्च

1 कटोरी प्याज़ के लच्छे

नमक स्वादानुसार

1 टुकड़ा दालचीनी

4 बड़ी इलायची

3-4 छोटी इलायची

2 छोटे चम्मच घी

2-3 लौंग

1 छोटा चम्मच पिसा अदरक-लहसुन का पेस्ट

½ लीटर पानी

गार्निश के लिए

पुदीना और हरा धनिया कटा हुआ

विधि

• पहले एक कढ़ाही में घी गर्म होने के बाद उसमे् प्याज और हरी मिर्च, सभी खड़े मसालें , अदरक, लहसुन और नमक ढालकर मिलायें।

• उसके बाद उसमें सोयाबीन, चावल, सब्ज़ियाँ, नारियल का दूध और पानी डालकर दस मिनट तक ढककर पकायें।

• चावल के पकने के बाद हरा धनिया और पुदीने के पत्ते से सजाकर सर्व करें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News