सोया मेथी आलू: हेल्दी रेसिपी

सोया मेथी आलू: हेल्दी रेसिपी

ये रेसिपी बच्चों के लिए बहुत ही हेल्दी होता है।

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST

आप आलू की बहुत तरह की सब्ज़ी बनाते होंगे लेकिन कभी सोया मेथी आलू बनाया है। अगर नहीं तो आज ही बनाइए ये हेल्दी होने के साथ-साथ बहुत ही टेस्टी होता है। सोया साग में कैलोरी कम और पौष्टिकता प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये आपके ब्लड शुगर लेवल और हार्मोन दोनों को बैंलस करता है। मेथी तो पौष्टिकता का खजाना होता है, ये कोलेस्ट्रॉल लेवल और वज़न दोनों को कम करने में मदद करता है। अगर इस रेसिपी के इतने सारे फायदे हैं तो फिर क्यों न इसको अपने डायट में शामिल करें।

सामग्री

2 बड़े चम्मच घी

¼ बड़ा चम्मच जीरा

ज़रूरत के अनुसार मेथी बारीक कटा हुआ

2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए प्याज़

1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन

ज़रूरत के अनुसार सोया कटा हुआ

¼ बड़ा चम्मच हल्दी

आलू कटा हुआ

3 कटा हुआ टमाटर

1 बड़ा चम्मच आमचूर

½ बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर या हरी मिर्च

नमक स्वादानुसार

विधि

• एक कढ़ाही में घी गर्म होने के बाद उसमें जीरा डालकर थोड़ा भूनें। अब उसमें मेथी, प्याज़, लहसुन, सोया, हल्दी और आलू डालकर पकायें। उसमें नमक स्वादनुसार डालने के बाद ढककर पकायें।

• उसके बाद लगभग दस मिनट तक आलू के पकने के बाद टमाटर, आमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर सूखा हो जाने के बाद आंच पर से उतारकर गरमागरम परोसें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News