सोयाबीन के शामी कबाब: हेल्दी रेसिपी

सोयाबीन के शामी कबाब: हेल्दी रेसिपी

क्या आपने पहले कभी सोयाबीन की शामी कबाब बनाई है?

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST

जब भी स्नैक्स टाइम आता है, अक्सर लोग अनहेल्दी या जंक फूड्स के तरफ ही आकर्षित हो जाते हैं। ऑफिस हो या घर, छोटी भूख के लिए कुछ हेल्दी खाने के बारे में सोचना मुश्किल हो जाता है। वह भी ऐसा हेल्दी फूड जो बच्चे और बड़े सबको अच्छा लगे। सोयाबीन की शामी कबाब की रेसिपी आपकी इस मुश्किल को आसान करेगी। वैसे भी आजकल सोयाबीन खाने का ट्रेंड चला है क्योंकि ये पौष्टिकता से भरपूर तो है ही,साथ ही साथ इससे तरह-तरह के टेस्टी रेसिपी भी बनाये जा सकते हैं। सोयाबीन एक ऐसा हेल्दी फूड है जो त्वचा और बाल दोनों के लिए अच्छा होता है।

सामग्री

500 ग्राम सोयाबीन

150 ग्राम चना दाल

8 ग्राम इलायची

2 ग्राम दालचीनी

2 ग्राम लौंग

1 तेजपत्ता

5 ग्राम जावित्री

15 ग्राम हरा धनिया

15 ग्राम पुदीना

15 ग्राम हरी मिर्च

20 ग्राम अदरक

200 ग्राम देसी घी

2 ग्राम लाल मिर्च

नमक स्वादानुसार

विधि

• एक पैन में पानी और सोयाबीन लें और उसमें सभी मसालें, चने की दाल और नमक डालकर उबालें।

• सोयाबीन जब पूरी तरह से उबल जायें तो इसको निकालकर पानी को निचोड़कर निकाल लें और उसको चने की दाल के साथ पीस कर पेस्ट बना लें।

• अब पेस्ट में हरी मिर्च, अदरक, धनिया, पुदीना, नमक, जावित्री और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• अब इनको टिक्की का आकार देकर पैन में थोड़ा-सा देसी घी डालकर उसमें टिक्की को हल्का फ्राई करें।

• अब क्या इस हेल्दी सोयाबीन शामी कबाब को हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News