हेल्दी रेसिपी: सिन्धी कढ़ी

हेल्दी रेसिपी: सिन्धी कढ़ी

क्या आपने सब्जी का कढ़ी ट्राइ किया है?

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST

कढ़ी की बात सोचते ही दिमाग में पहले दही की बात ही याद आती है। कढ़ी का दही फट जाये तो! छोड़ो नहीं बनाते। लेकिन आज आपको एक ऐसे कढ़ी के रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जो पौष्टिकता से भरपूर होने के साथ बनाने में किसी भी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है। यह डिश उत्तर भारत का मशहूर व्यंजन है। इसमें तुअर दाल पड़ती है जो प्रोटीन से भरपूर होती है तो भिंडी और टमाटर एन्टीऑक्सिडेंट से। अब ज़रूर आप कढ़ी बनाने में देर नहीं करेंगे। आप "ऑयल फ्री ‘टमाटर की कढ़ी’ भी ट्राई करके देख सकते हैं।

सामग्री

¾ कप तुअर दाल

5 मध्यम आकार का टमाटर

5 बड़े चम्मच तेल

1 छोटा चम्मच जीरा

½ छोटा चम्मच मेथी

एक चुटकी हींग

5 बड़े चम्मच बेसन

10 भिंडी

5 हरे मिर्च

100 ग्राम ग्वार

1 और ½ छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर

2 बड़े चम्मच इमली का पल्प

10 कड़ी पत्ते

विधि

·         तुअर दाल को धोकर दो कप पानी में भिगोकर एक घंटे के लिए रख दें। उसके बाद छानकर निकाल लें।

·         अब तुअर दाल को प्रेशर कुकर में दो कप पानी और टमाटर डालकर दस मिनट तक पकायें। फिर उसको निकालकर मैश कर लें।

·         एक पैन में तेल गर्म करें फिर उसमें जीरा, मेथी और हींग का छौंक डालें।

·         उसमें बेसन डालकर एक मिनट तक पकायें। उसमें तीन कप पानी डालकर लगातार हिलाते हुए पकायें जिससे गांठे न पड़े।

·         अब उसमें मैश किया हुआ तुअर दाल डालें। फिर नमक, लाल मिर्च पावडर और इमली का पल्प देकर अच्छी तरह से मिला लें।

·         एक दूसरे पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमें सब्ज़ियों को डालकर भूनें।

·         दूसरे पैन में तेल गर्म करके उसमें कड़ी पत्ता और जीरा डालकर भूनने के बाद कढ़ी में मिलायें।

·         और फिर क्या, गरमागरम सिन्धी कढ़ी को चावल के साथ परोसें।

प्रस्तुत चित्र मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News