हेल्दी रेसिपी: साबूदाना लड्डू

हेल्दी रेसिपी: साबूदाना लड्डू

क्या आपने ट्राई किया है साबूदाना लड्डू?

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST

उपवास का टाइम हो या त्योैहार का समय लोग बेसन, मोतीचूर, नारियल के लड्डू खाकर बोर हो चुके हैं। चलिये आपको एक नये रेसिपी साबूदाना लड्डू के बारे में बताते हैं जो हेल्दी भी होता है और टेस्टी भी। साबूदाना जल्दी हजम भी हो जाता है और भरपूर एनर्जी भी देता है। उपवास के समय खाने पर शरीर को पूरी एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही ब्लड-प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

सामग्री

1 कप साबूदाना

9-10 काजू

½ कप ग्रेट किया हुआ नारियल

½ कप चीनी

सजाने के लिए-

गुलाब की कुछ पंखुड़ियाँ

विधि

• एक पैन में साबूदाना और दूसरे पैन में काजू को हल्का भून लें।

• अब एक पैन में ग्रेट किया हुआ नारियल और चीनी को तब तक भूनें जब तक कि वह सुनहरा भूरा रंग का न हो जाय। बीच-बीच में थोड़ा पानी भी छिड़क सकते हैं।

• अब एक ब्लेंडर में भूना हुआ साबूदाना, नारियल और चीनी का मिश्रण डालकर ब्लेंड कर लें।

• उसके बाद एक पैन में चीनी डालकर चाशनी बना लें।

• चाशनी के बन जाने के बाद ब्लेंड किये हुए मिश्रण में ज़रूरत के अनुसार चाशनी डालकर लड्डू को बनायें। लड्डू बनाने के पहले हथेली में थोड़ा तेल लगा लें।

• लड्डू बन जाने के बाद बारीक कटे हुए काजू और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर परोसें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News