By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:40 PM IST
क्या आपको पेट की समस्याएं जैसे कि एसिडिटी या बदहजमी हमेशा रहती हैं? इन समस्याओं के कारण आप कुछ चटपटा नहीं खा पाते हैं, है न! चलिये आपको एक ऐसे रेसिपी के बारे में बताते हैं जो न सिर्फ आपकी इच्छा को पूरी करेगी बल्कि आपके पेट की समस्याएं भी दूर करेगी। ये है कच्चे पपीते की चटनी। कच्चे पपीते में जो एन्जाइम्स होते हैं वे हजम शक्ति को बढ़ाते ही है साथ ही फाइबर कब्ज़ की बीमारी को भी दूर करते हैं।
सामग्री
1 कसा कच्चा पपीता
¼ छोटा चम्मच कलौंजी
4 लहसुन
2 साबुत लाल मिर्च
1 बड़ा चम्मच गुड़
2 बड़े चम्मच राई का तेल
विधि
• एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें। उसमें कलौंजी और लाल मिर्च डालकर भूनें।
• अब पपीता को डालकर पकायें।
• उसके बाद उसमें नमक, लहसुन और गुड़ डालें और अच्छी तरह से मिलाकर पकायें।
• अब आपका चटनी तैयार है।
विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।