हेल्दी रेसिपी : राज़मा मसाला टॉर्टिया

हेल्दी रेसिपी : राज़मा मसाला टॉर्टिया

राज़मा चावल हुआ पुराना, ट्राइ करें राजमा की ये स्पेशल डिश।

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:40 PM IST

राज़मा तो आप अक्सर खाते और बनाते ही हैं! चलिये, इसके साथ कुछ नया रेसिपी बनाते हैं जो आपके पेट को हेल्दी और टेस्टी तरीके से भरेगा और वह है राज़मा मसाला टॉर्टिया।

सामग्री

3 बड़े चम्मच पीली शिमला मिर्च बारीक कटे हुए

3 बड़े चम्मच लाल शिमला मिर्च बारीक कटे हुए

2 बड़े चम्मच हरा शिमला मिर्च बारीक कटे हुए

2 बड़े चम्मच हरी प्याज़ बारीक कटी हुई

4-5 ऑलिव बारीक कटे हुए

1 कप उबला हुआ राज़मा

2 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब

स्वादानुसार लाल मिर्च पावडर

स्वादानुसार चाट मसाला

स्वादानुसार गरम मसाला

स्वादानुसार नमक

2 बड़े चम्मच मैदा सिर्फ रोल करने के लिए

2 बड़े चम्मच तेल हल्का फ्राइ करने के लिए

तॉरतिया/चपाती/ नन

ज़रूरतानुसार मेयोनेज़

1 छोटा चम्मच चिल्ली सॉस

जलापीनो के चार टुकड़े

विधि

  •  एक बाउल में पीली, लाल, हरी शिमला मिर्च बारीक काटकर डालें, उसके बाद उसमें हरी प्याज़ के पत्तियां, ऑलिव भी बारीक काटकर डालने के बाद उबले हुए राज़मा डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • अब उसमें थोड़ा-सा ब्रेड क्रम्ब, चाट मसाला, गरम मसाला और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब उस मिश्रण भी पैटिज़ बना लें। उस पैटिज़ को ब्रेड क्रम्ब और मैदा में बारी-बारी से रोल करके पैन में किये हुए गर्म तेल हल्का फ्राइ करें। दोनों तरफ से सुनहरा रंग का होने दें।
  • इसके बीच टॉर्टिया बेस को भूनकर अगर चाहे तो मेयोनेज़ लगा लें। उसके ऊपर पैटिज़ रखकर ऊपर से थोड़ा चटपटा बनाने के लिए चिल्ली सॉस और जलापीनो डालकर रैप कर लें।
  • फिर पैटिज रोल को तीन चार स्लाइसों में काटकर सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News