हेल्दी और टेस्टी रेसिपी – पोहा इडली

हेल्दी और टेस्टी रेसिपी – पोहा इडली

पोहा आपने ज़रूर खाया हो, पर क्या कभी पोहा इडली खाई है?

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST

इडली यूं तो साउथ इंडियन डिश है लेकिन ये पूरे भारत में बहुत शौक से बनाई और खाई जाती है। इसे नाश्ते, लंच या फिर डिनर में बनाया जा सकता है। इडली आमतौर पर चावल और दाल को पीसकर बनाई जाती है। इसके अलावा, रवा इडली भी काफी अच्छी होती है। लेकिन शायद ही आपने पोहा इडली कभी खाई हो। पोहा इडली आम इडली से ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होती है। तो आइये, जानते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री

1 कप इडली रवा

¼ कप पोहा

¼ कप धुली उड़हद दाल

नमक

तेल

सामग्री

1) इडली रवा, उड़हद दाल और पोहा को पानी में दो घंटा भिगो कर रखें फिर निकाल लें।

2) अब इडली रवा और पोहा में थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें।

3) उड़हद दाल में पानी डालकर इसे अलग से पीस लें।

4) अब दोनों बैटर को अच्छी तरह से मिला लें और 10 घंटे तक फर्मेंट होने के लिए रख दें।

5) बनाते हुए बैटर में नमक मिला लें।

6) इडली मोल्ड को ग्रीस करके उसमें बैटर डालें, स्टीमर में 10-12 मिनट स्टीम करें। फिर चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।
चित्र स्रोत - Getty Images

(प्रस्तुत चित्र मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।)

वीडियो स्रोत - Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News