hamburger icon
A
Read in English
हेल्दी रेसिपी: पालक पुलाव

हेल्दी रेसिपी: पालक पुलाव

अगर अपने बच्चे को हरी सब्ज़ियाँ खिलानी है तो इस पुलाव को बनाकर खिलायें।

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST

अक्सर लोग हरी सब्ज़ियाँ खाने से कतराते हैं, विशेषकर बच्चे तो इन सबमें आगे होते हैं।  इसलिए आप आलू पालक, पालक पनीर बनाकर इस ज़रूरत को पूरा करने की कोशिश करते होंगे , लेकिन क्या आपने कभी पालक पुलाव बनाया है? पालक में आयरन और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए ये प्रेगनेंट महिलाओं और बच्चों के लिए बहुत अच्छी होती है। लेकिन घर के अन्य सदस्य भी इस रेसिपी को बड़े ही चाव से खायेंगे ये विश्वास है। तो चलिये इस रेसिपी के बारे में बताते हैं-

सामग्री

2 बड़े चम्मच तेल

1½ छोटे चम्मच जीरा

1 इंच टुकड़ों में कटा हुआ अदरक

5 बारीक कटा हरा प्याज़

2 बारीक कटा हुआ मिर्च

1½ कप भिंगे हुए चावल

नमक स्वादानुसार

हरे प्याज़ की पत्तियाँ

1 गुच्छा पालक के पत्ते

पाल कटे हुए

विधि

• एक कढ़ाही में तेल डालें और उसके गर्म हो जाने के बाद उसमें जीरा डालें। जीरा हल्के भून जाने के बाद उसमें अदरक, हरा प्याज़ डालकर हल्का पका लेने के बाद मिर्च डालें।

• उसके बाद  भीगे चावल डालकर सबको अच्छी तरह से मिला लें। अब ज़रूरत के अनुसार पानी डालने के बाद उसमें नमक डालें।

• थोड़ी देर के बाद उसमें हरे प्याज़ की पत्तियाँ डालने के बाद उसमें पालक डालें। सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद ढककर पकायें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News